थाईलैंड के प्रधानमंत्री की बम विस्फोट के बाद शांति की अपील

बैंकॉक, 13 अगस्त (आईएएनएस)। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा ने शुक्रवार को लोगों से संयम और एकता बनाए रखने की अपील की।

देश में गुरुवार को हुए बम विस्फोटों के बाद उन्होंने शांति की अपील की। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

प्रयुत ने शुक्रवार रात विशेष टेलीविजन कार्यक्रम में यह बयान देते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने और त्रासदी की जांच के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार देश में सभी राजनयिकों और विदेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और प्रभावितों की पूर्ण देखभाल करेगी।

प्रयुत ने अपराधियों के फरार होने के बावजूद जनता से भयभीत नहीं होने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493