रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में अमेरिका की तैराक कैटी लेडेकी ने महिलाओं की 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में अपने ही रिकार्ड को तोड़ कर विश्व रिकार्ड कायम किया है।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक के मुताबिक, लेडेकी ने शुक्रवार को इस दूरी को आठ मिनट 04.79 सेकेंड में तय किया था।
इससे पहले इस स्पर्धा का विश्व रिकार्ड आठ मिनट 06.68 सेकेंड का था। यह रिकार्ड भी लेडेकी के नाम था जो उन्होंने इस साल जनवरी में बनाया था।
dharmpath.com dharmpath