‘मोहनजोदड़ो’ की पहले दिन की कमाई 9 करोड़ रुपये

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की कमाई अपने पहले दिन नौ करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।

फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 8.87 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘मोहनजोदड़ो’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख डॉलर की कमाई की है।

आशुतोष गोवारीकर निर्देशन फिल्म ने 472,000 डॉलर की कमाई की है, जबकि उत्तरी अमेरिका में फिल्म ने करीब 250,000 डॉलर कमाए हैं।

फिल्म आशुतोष गोवारीकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित है।

उल्लेखनीय है कि 2008 में फिल्म ‘जोधा अकबर’ के बाद ऋतिक ने गोवारीकर के साथ दूसरी बार काम किया है।

‘मोहनजोदड़ो’ शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें पूजा हेगड़े और कबीर बेदी जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493