‘दीया और बाती हम’ की होगी दुखद विदाई

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ की विदाई दुखद अंत के साथ होगी। इसमें संध्या और सूरज की कहानी सुनाई जा रही है।

अगर सूत्रों की माने तो निर्माताओं का कहना है कि इस शो की मुख्य जोड़ी संध्या राठी (दीपिका सिंह) और सूरज राठी (अनस रासिद) की मौत हो जाएगी।

इस बारे में अंदरूनी सूत्र ने बताया, “दर्शक अपने पसंदीदा संध्या और सूरज को अंतत: मरते हुए नहीं देख सकेंगे, लेकिन इसका अंत इसी तरह किया जाएगा।”

उल्लेखनीय है कि पांच साल से प्रसारित हो रहे इस शो में मुख्य जोड़ी संध्या राठी और सूरज राठी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए। यह धारावाहिक स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और इसकी आखिरी कड़ी सितंबर में दिखाई जाएगी।

इसमें एक प्यार करने वाले पति की कहानी को दिखाया गया है, जो अपनी पत्नी के आईपीएस ऑफिसर बनने के सपनों को पूरा करने में उसकी मदद करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493