रियो ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : फाइनल में पहुंची ललिता, सुधा बाहर (लीड-2)

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की लंबी दूरी की महिला धावक ललिता शिवाजी बाबर ने रियो ओलम्पिक में शनिवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया, हालांकि एक अन्य भारतीय धावक सुधा सिंह क्वालिफिकेशन दौर से ही बाहर हो गईं।

ललिता ने 9 मिनट 19.76 सेकेंड का समय निकालते हुए हीट-2 में चौथा स्थान हासिल किया, वहीं हीट-3 में सुधा 9 मिनट 43.29 सेकेंड समय के साथ नौवें स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।

ललिता फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली 15 धाविकाओं में सातवें स्थान पर रहीं, जबकि कुल 52 प्रतिभागियों में सुधा 30वां स्थान हासिल कर सकीं।

इससे पहले, हीट-2 में चौथे स्थान पर रहीं ललिता, तंजानिया की धावक हबीबा गरीबी से मात्र 1 सेकेंड पीछे रह गई थीं और सीधे-सीधे फाइनल में प्रवेश करने से चूक गई थीं, लेकिन सभी हीट संपन्न होने के बाद क्वालिफाई करने वाले कुल खिलाड़ियों में स्थान बनाने में कामयाब रहीं।

स्पर्धा का फाइनल 15 अगस्त को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493