रियो ओलम्पिक (टेनिस) : क्वितोवा ने जीता महिला एकल वर्ग का कांस्य

रियो डी जनेरियो, 13 अगस्त (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की महिला टेनिस स्टार पेत्रा क्वितोवा ने शनिवार को रियो ओलम्पिक के महिला एकल वर्ग का कांस्य पदक जीत लिया।

ओलम्पिक टेनिस सेंटर के कोर्ट-1 में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में क्वितोवा ने अमेरिका की मैडिसन कीज को तीन सेट में 7-5, 2-6, 6-2 से हराया।

क्वितोवा को हालांकि यह पदक हासिल करने के लिए दो घंटा 12 मिनट तक पसीना बहाना पड़ा।

मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जिसमें क्वितोवा ने कीज के चार के मुकाबले तीन ही एस लगाए और तीन के मुकाबले डबल फॉल्ट भी पांच बार किए। कीज ने क्वितोवा के 12 के मुकाबले विनर्स भी 24 लगाए और दोनों खिलाड़ी बराबर-बराबर 100 अंक हासिल करने में सफल रहीं।

लेकिन क्वितोवा ने आठ मौकों में तीन बार कीज की सर्विस ब्रेक की, जबकि कीज मिले 10 मौकों में से सिर्फ दो बार क्वितोवा की सर्विस तोड़ सकीं।

स्पर्धा का फाइनल शनिवार को ही पुर्तगाल की मोनिका प्यूइग और जर्मनी की एंजेलिक केरबर के बीच होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493