रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : पहली जीत के बाद भी मनु-सुमित बाहर (लीड-1)

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी को रियो ओलम्पिक में बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग में अपनी पहली जीत हासिल करने के बाद भी बाहर होना पड़ा।

भारतीय जोड़ी इस जीत को हासिल करने के बावजूद क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

मनु और सुमित ने रियोसेंट्रो पवेलियन में खेले गए ग्रुप-डी मुकाबले में शनिवार को जापान के केनिची हायाकावा और हिरोयुकी एंडो को हराया।

सुमित और मनु ने 34 मिनट तक चले इस मैच में 23-21, 21-11 से जीत हासिल की।

भारतीय जोड़ी ने मुकाबले की शुरुआत काफी अच्छी की थी। उन्होंने काफी आसानी से जापान के केनिची और हिरोयुकी पर 23-21 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद उन्होंने अपना बेहतरीन खेल जारी रखा।

दूसरा सेट भी एकतरफा ही रहा, क्योंकि भारतीय जोड़ी ने इसमें अपना दबदबा बनाए रखा था। दूसरा सेट भी उन्होंने 21-11 से जीत लिया। हालांकि, वे आगे नहीं बढ़ पाए।

प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष-2 टीमों को अंतिम-8 में प्रवेश मिला है जबकि मनु और सुमित अपने ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहे। इसके बावजूद भी भारतीय जोड़ी ने अपने रियो ओलम्पिक सफर का समापन काफी सकारात्मक रूप में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493