नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
वह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थीं।
अस्पताल के चेयरमैन डी.एस.राणा के मुताबिक, सोनिया को सुबह लगभग सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन उन्हें आराम करने और लगातार दवाई खाते रहने की सलाह दी गई है।
राणा के मुताबिक, “सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के समय उनकी हालत स्थिर थी। उन्हें आराम और दवाई लेना जारी रखने को कहा गया है। वह आगामी सप्ताह में सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल आ सकती हैं।”
सोनिया को तीन अगस्त 2016 को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट की वजह से गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनके कंधे की सर्जरी भी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath