ढाका, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेशी नौसैनिकों ने बंगाल की खाड़ी से पांच भारतीय मछुआरों के शव बरामद किए और दो मछुआरों को जीवित बचा लिया। मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव एक दिन पहले बंगाल की खाड़ी में डूब गई थी जिस पर 17 लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बांग्लादेश नौसेना के एक अधिकारी ने रविवार को कहा, “हमने दो मछुआरों को जीवित बचा लिया है और पांच शव भी बरामद किए हैं।”
बांग्लादेश के तट के निकट शनिवार को नाव पलटने के बाद 17 भारतीय मछुआरे लापता बताए गए थे।
दुर्घटनाग्रस्त भारतीय नाव के साथ चल रहे एक अन्य जहाज से संकेत मिलने के बाद बांग्लादेश की नौसेना ने दो जहाज और एक गश्ती विमान तैनात किए थे।
बताया जाता है कि भारतीय नाव हिरोन प्वाइंट से 40 समुद्री मील की दूरी पर बंगाल की खाड़ी में डूब गई थी। हिरोन प्वाइंट सुन्दरबन में एक मशहूर पर्यटक गंतव्य है।
dharmpath.com dharmpath