अमेरिका में संदिग्ध को गोली मारने के विरोध में प्रदर्शन

वाशिंगटन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में मिलवाउकी में एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक हथियारबंद शख्स की गोली मारकर जान लेने की घटना के बाद शहर में गुस्साए प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जिस जगह पर व्यक्ति को गोली मारी गई, वहां लगभग 100 प्रदर्शनकारी जमा हो गए और उन्होंने शनिवार रात एक गैस स्टेशन और वाहन में आग लगा दी।

यह गोलीबारी उस समय हुई जब दो पुलिस अधिकारियों ने एक कार के भीतर दो संदिग्धों के होने पर उसे रुकवाया।

मिलवाउकी जर्नल ‘सेन्टीनेल’ के मुताबिक, इसके बाद संदिग्धों ने कार से उतरकर भागना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने एक को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। उसके आचरण की जांच शुरू कर दी गई है।

इस मामले में दूसरा संदिग्ध हिरासत में है।

मिलवाउकी पुलिस ने बताया कि संदिग्ध के पास एक चुराई हुई हैंडगन थी और उसका गिरफ्तारी का ‘लंबा रिकार्ड’ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493