आंध्र में परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की

विजयवाड़ा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

नांदयाल शहर में प्रथमनंदी मंदिर के पास रामप्रसाद (38), उनकी पत्नी सत्यवती (35) और उनके बच्चों विजय कुमार (12) और शोभा रानी (10) ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

मंदिर से आ रहे श्रद्धालुओं ने चार लोगों को रास्ते में पड़े देखा और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी।

पुलिस को संदेह है कि इन्होंने वित्तीय समस्याओं के कारण अपना जीवन समाप्त किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493