रियो ओलम्पिक (बास्केटबॉल) : पुरुष वर्ग में अर्जेटीना ने ब्राजील को हराया

रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की बास्केटबाल स्पर्धा में अर्जेटीना की टीम ने ब्राजील को 111-107 से मात दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आंद्रेस नोसियोनी ने अर्जेटीना के लिए 37 अंक हासिल किए, वहीं फाकुंडो काम्पाजो ने 33 अंक और असिस्ट ने 11 अंक लिए।

शनिवार को हुए मुकाबले में ब्राजील के लिए नेने 24 अंक और 11 रीबाउंड हासिल कर सके।

नोसियोनी ने कहा, “यह बेहतरीन हैं। आज हमने जो किया वह एक बड़ी बात है।”

मुकाबले के पहले चरण में अर्जेटीना प्रतिद्वंद्वी टीम ब्राजील से 28-19 से आगे थी। दूसरे चरण में ब्राजील ने 33 अंक हासिल किए।

मध्यांतर तक अर्जेटीना 52-44 से आगे थी। तीसरे चरण में दोनों टीमों के बीच 85-85 से टाई हुआ, लेकिन इसमें अर्जेटीना ने बाजी मारी और प्रतिद्वंद्वी टीम ब्राजील से 111-107 से जीत हासिल करने में सफल रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493