अनुषा की सीख को शलमली ने किया याद

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ‘परेशान’ और ‘बलम पिचकारी’ जैसे गीतों के लिए पहचानी जाने वाली गायिका शलमली खोलगड़े की अभिनेत्री-गायिका अनुषा दांडेकर से ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2’ के सेट पर मुलाकात हुई। वहीं अनुषा बीते दिनों को याद कर भावुक हो गईं।

नए एपिसोड ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल 2’ में शलमली निर्णायक के रूप में दिखाई देंगी। वहीं अनुषा से मुलाकात उनके लिए काफी खास रही।

जब शलमली ने फैशन-जगत में कदम रखा था, अनुषा ने उन्हें फैशन के सुझाव दिए, जो अद्भुत रूप से कारगर रहे।

अच्छे दिनों को याद करते हुए शलमली ने कहा, “इतने सालों बाद अनुषा से मिलकर मैं बेहद खुश हूं। वह बहुत प्यारी हैं। जब मैं उद्योग में नई थी तो उन्होंने मुझे कुछ जरूरी चीजें बताई। उनकी बताई चीजें उपयोगी साबित हुईं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493