रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पेर्नील ब्लूम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए रियो ओलम्पिक की तैराकी प्रतियोगिता की महिलाओं की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण जीता। यह इस साल डेनमार्क का पहला स्वर्ण है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 22 साल की ब्लूम ने यह रेस 24.07 सेकेंड में पूरी की। अमेरिका की सिमोन मैनुएल ने सेकेंड के 200वें हिस्से से अधिक समय लेते हुए रजत जीता।
बेलारूस की एलेसांड्रा एच. ने 24.11 सेकेंड के साथ कांस्य जीता।
इससे पहले तीन विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीत चुकीं ब्लूम ने पहली बार ओलम्पिक में सोना जीता है।
dharmpath.com dharmpath