सोमालिया की संसद में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सप्ताह के शुरू में नेशनल लीडरशिप फोरम (एनएलएफ) ने संघीय और क्षेत्रीय सरकारों के वरिष्ठ नेताओं को एक साथ लाकर सीनेट और संसद (द हाउस आफ पीपुल) में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित करने को मंजूरी दी। साथ ही चुनाव प्रक्रिया में शामिल तत्वों से इस पर अमल सुनिश्चित करने को कहा।

सोमालिया की महिला मामले एवं मानवाधिकार मंत्री जहरा मोहम्मद अली समातार ने कहा कि यह प्रस्ताव देश के राजनीतिक विकास में मील का पत्थर है। एनएलएफ ने अंतिम रूप से तय कर लिया है कि संसद के दोनों सदनों, उच्च और निम्न में सोमालियाई महिलाओं के लिए तीस प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।

एनएलएफ ने तय किया है कि देश के चार बड़े कबीले निचले सदन के लिए 18 महिला सदस्य देंगे। अन्य छोटे कबीलों की महिलाओं के लिए नौ सीटें आरक्षित होंगी।

अफ्रीकी संघ आयोग अध्यक्ष की उप विशेष प्रतिनिधि लीडिया वनयोतो ने कहा कि सोमालिया कि महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाएं और राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।

वानयोतो ने कहा, “यह ऐसा अवसर है जिसे सोमालिया की महिलाएं गंवाने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं। घड़ी की सुइयां कह रहीं हैं कि वे खड़ी हों और अपनी जगह बनाएं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493