हिमाचल : पंजाब के 5 पर्यटक नदी में बहे

शिमला, 14 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में उफनती नदी में पंजाब के पांच पर्यटक बह गए। हालांकि, छठे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया।

पुलिस ने कहा, “होशियारपुर जिले के जसविंदर सिंह, धीरज सैनी, माखन सिंह, जगदीप सिंह और दीपक सैनी उफनती नदी में बह गए। शिमला से 220 किलोमीटर दूर देहरादून-ज्वालामुखी सड़क पर नदी उफान पर थी।”

पुलिस के मुताबिक, मदद के लिए उन्हें चिल्लाते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वे अर्शदीप को बचाने में कामयाब रहे।

पुलिस ने कहा कि सभी पांच शव बरामद कर लिए गए हैं, और एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493