पुलिस के मुताबिक, खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव निवासी परसन भारती की पहली शादी महराजगंज जिले में हुई थी। लेकिन विवाद के चलते उसकी पहली पत्नी मायके में रहती है। दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि चार साल पहले परसन ने खड्डा क्षेत्र के ही पकड़ी बृजलाल गांव की प्रियंका से दूसरी शादी कर ली। रविवार को मायके वालों को सूचना मिली कि प्रियंका की मौत हो गई है। वे उसके ससुराल सिसवा गोपाल पहुंचे तो पति फरार था और प्रियंका का शव घर में पड़ा था।
पुलिस के अनुसार, पियंका के सिर और हाथ में गंभीर चोट के निशान थे। प्रियंका के पिता नकछेद ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रियंका के सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath