आईएसएल : मुंबई सिटी के जुड़े फोरलान

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी ने उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी डिएगो फोरलान को लीग के तीसरे संस्करण के लिए अपने साथ जोड़ लिया है।

क्लब ने रविवार को इस बात की पुष्टि की।

फोरलान ने अपने करियर की शुरुआत अर्जेटीना से की थी, जिसके बाद वह इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड पहुंचे। यहां से वह स्पेनिश लीग में विलारियल सीएफ और एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेले।

फोरलान ने 2010 में हुए फीफा विश्व कप में गोल्डन बाल का अवार्ड हासिल किया था और अपने देश के लिए सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का रिकार्ड भी उनके नाम है।

वह दो-दो बार पिचिचि ट्रॉफी और यूरोपियन गोल्डन शू का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें उरुग्वे के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

क्लब के मालिक रणबीर कपूर ने इस मौके पर कहा, “आने वाले सत्र में डिएगो जैसे खिलाड़ी का हमारे साथ जुड़ना काफी उत्साहवर्धक है। वह इस खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। मैं उन्हें मैदान पर मुंबई के लिए खेलते देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493