रियो डी जनेरियो, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने रियो ओलम्पिक के नौवें दिन रविवार को पुरुष एकल वर्ग के अपने दूसरे ग्रुप मैच में जीत हासिल करते हुए राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है।
श्रीकांत ने ग्रुप-एच के अपने मुकाबले में स्वीडन के हेनरी हुरसकाईनने को कड़े मुकाबले में 21-6, 21-18 से हराया।
11वीं विश्व वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने पहला गेम महज 13 मिनट में अपने नाम किया। हालांकि दूसरे गेम में हेनरी ने शानदार खेल दिखाया और श्रीकांत को एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
लेकिन श्रीकांत ने ध्यान केंद्रित रखा और दूसरा गेम 21-18 से 21 मिनट में जीत अगले दौर में जगह बनाई।
ग्रुप-एच के अपने पहले मैच में श्रीकांत ने मेक्सिको के लिनो मुजोन को 21-11, 21-17 से हराया था।
dharmpath.com dharmpath