लिकटेंस्टीन के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लिकटेंस्टीन के युवराज और जनता को उनके राष्ट्रीय दिवस (15 अगस्त) की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

लिकटेंस्टीन के राष्ट्रपति युवराज एलोइस को भेजे संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “भारत सरकार, यहां की जनता और मेरी ओर से आपके राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आपको और लिकटेंस्टीन की मैत्रीपूर्ण जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मैं अत्यंत प्रसन्नता अनुभव कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मुझे प्रसन्नता है कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और सहयोग संबंध हमारे देशों के नागरिकों के लाभ के लिए आने वाले वर्षो में और मजबूत बने रहेंगे और उनमें प्रगति होगी।”

प्रणब ने लिकटेंस्टीन के राष्ट्रपति और वहां की जनता को अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा सतत विकास और खुशहाली के लिए शुभकामनाएं दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493