नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट किया, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!”
प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से देश को तीसरी बार संबोधित करेंगे, जिस दौरान वहां कई वीवीआईपी मौजूद रहेंगे।
इस दौरान, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, राजनयिक, सैन्य कर्मियों के अलावा हजारों की संख्या में नागरिक व स्कूली छात्र भी मौजूद रहेंगे।
dharmpath.com dharmpath