रियो डी जनेरिये, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कोलम्बिया की कैथरीन इबारगुएन ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए रविवार को रियो ओलम्पिक की महिलाओं की तिहरी कूद स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
इबारगुएन ने ओलम्पिक स्टेडियम में 15.17 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। यह इस सीजन का उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
वेनेजुएला की युलिमार रोजास ने 14.98 मीटर के साथ रजत जीता जबकि कजाकिस्तान की ओल्गा रिपाकोवा ने 14.74 मीटर के साथ कांस्य जीता।
dharmpath.com dharmpath