मजबूत राष्ट्र के लिए सामाजिक न्याय जरूरी : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एक सशक्त समाज के लिए सामाजिक न्याय जरूरी है, जो एक मजबूत देश की गारंटी देगा।

देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “केवल आर्थिक विकास एक मजबूत राष्ट्र की गारंटी नहीं दे सकता, हमें एक सशक्त समाज की भी जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय पर धयान देने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दलित, पिछड़ा, जनजाति समुदाय, शिक्षित तथा अशिक्षित कुल 1.25 करोड़ भारतीय एक परिवार के सदस्य हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493