नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण को सरकार ने नई गति दी है और प्रतिदिन 100 किलोमीटर के हिसाब से सड़क का निर्माण हुआ है।
देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि महत्वाकांक्षी ग्रामीण सड़क संपर्क कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने शुरू किया था, लेकिन बाद में इसका क्रियान्वयन बेहद धीमी गति से हुआ।
मोदी ने कहा कि ग्रामीणों के सड़क के सपने को साकार करने में मदद के लिए उनकी सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को नई गति दी।
उन्होंने कहा, “इससे पहले सड़क निर्माण प्रतिदिन 70-75 किलोमीटर की दर से किया जा रहा था। आज की तारीख में यह प्रतिदिन 100 किलोमीटर की दर से हो रहा है।”
dharmpath.com dharmpath