आर्थिक आजादी ही सच्ची आजादी : जयललिता

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फोर्ट सेंट जॉर्ज पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जयललिता ने कहा, “इस दिन हम उन्हें सलाम करते हैं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता का मतलब केवल बोलने और लिखने की आजादी नहीं है। सच्ची स्वतंत्रता आर्थिक स्वतंत्रता पर टिकी हुई है।”

अपनी सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लागू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए जयललिता ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के पेंशन भुगतान में वृद्धि की घोषणा की।

जयललिता ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और तमिलनाडु में करीब 1,30,000 टन का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493