रिकी जरवेस को नहीं पहचान पाए साथी कलाकार

लॉस एंजेलिस, 15 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘डेविड ब्रेंट : लाइफ ऑन द रोड ‘ में एक्सट्रा की भूमिका निभाने वाले कलाकार अभिनेता रिकी जरवेस को पहचान ही नहीं पाए।

वेबसाइट ‘डेली स्टार डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, रिकी के सह अभिनेता बेन बेली स्मिथ ने कहा कि रिकी ने अपनी नई फिल्म में डेविड के किरदार को निभाया है। उन्हें उनके वे साथी नहीं पहचान सके जो पर्दे पर रिकी के बैंड के सदस्य की भूमिका निभा रहे हैं।

स्मिथ ने कहा, ” हमने फिल्म के एक दृश्य को एक रात छात्रों के बीच फिल्माया। वहां वास्तविक छात्रों की भीड़ जमा थी। फिल्म में टेक के बीच मैं उनसे बात भी कर रहा था, वहां एक समय ऐसा हुआ जब मुझे सुनने को मिला कि ‘वह आदमी कौन है’।

स्मिथ फिल्म में एक रैप स्टार की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि अन्य कलाकारों और प्रशंसकों को जरवेस की जानकारी नहीं थी।

स्मिथ ने कहा, “वे कह रहे थे ‘वह’ आदमी चैनल 4 से है, डेविड या डेरेक या कुछ और। मैंने उनसे कहा वह ‘द ऑफिस ‘ से है और वे कह रहे थे ओह उस अमेरिकी शो से।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493