पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने सात दिवसीय रिवर्स रिपर्चेज समझौते (रेपो) के तहत बाजार में 130 अरब युआन (लगभग 7.6 अरब डॉलर) की नकदी बढ़ाई है।
रिवर्स रेपो के तहत पीबीओसी वाणिज्यिक बैंकों से प्रतिभूतियां खरीदता है, जिसके साथ यह शर्त जुड़ी होती है कि उसे सौदे के परिपक्व होने पर फिर से बैंकों को बेच दिया जाएगा।
पीबीओसी के बयान के मुताबिक, रिवर्स रेपो 2.25 फीसदी यील्ड पर किया गया।
पीबीओसी के मुताबिक, 125 अरब युआन के रिवर्स रेपो और 75.5 अरब युआन के केंद्रीय बैंक बिल सोमवार को परिपक्व हो गए।
dharmpath.com dharmpath