श्रीनगर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में सोमवार शाम विरोध प्रदर्शन कर रही एक भीड़ पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।
श्रीनगर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में सोमवार शाम विरोध प्रदर्शन कर रही एक भीड़ पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि श्रीनगर के बटमालू इलाके में कुछ लोगों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। इसमें इरफान नामक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।”
इस ताजा मौत के साथ ही कश्मीर घाटी में पिछले पांच सप्ताहों के दौरान जारी अशांति में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 59 हो गई है।
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के आठ जुलाई को मारे जाने के बाद से घाटी भर में भड़के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में अबतक हजारों की संख्या में लोग घायल हो चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath