रियो ओलम्पिक (जिमनास्टिक) : बाइल्स ने जीता चौथा स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की स्टार जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने रियो ओलम्पिक में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीत लिया है।

बाइल्स ने मंगलवार को फ्लोर एक्सरसाइज स्पर्धाो स्वर्ण अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया। वह ओलम्पिक के किसी एक संस्करण में चार स्वर्ण जीतने वाली चौथी महिला जिमनास्ट हैं।

पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा ले रहीं बाइल्स ने इससे पहले महिला टीम, ऑल राउंड और वॉल्ट में स्वर्ण जीता है। वॉल्स में भारत की दीपा करमाकर चौथे स्थान पर रही थीं।

फ्लोर एक्सरसाइज में मौजूदा चै्िमपयन एलेक्सजेंड्रा राएसमैन दूसरे स्थान पर रहीं जबकि ब्रिटेन की एमी टिंकलर ने कांस्य जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493