उप्र में रूक-रूककर बारिश जारी

लखनऊ , 17 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों से रूक-रूककर बारिश हो रही है।

इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी और बारिश होने के आसार हैं।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया जाएगा, जिससे उमस से भी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को राजधानी के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 20.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 21.3 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493