रियो ओलम्पिक (पदक तालिका) : 84 पदकों के साथ शीर्ष पर अमेरिका

रियो डी जनेरियो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में अब तक हुई स्पर्धाओं में कुल 84 पदक हासिल कर अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है।

पदक तालिका में शीर्ष 10 देशों में पहले स्थान पर काबिज अमेरिका के कुल 84 पदकों में 28 स्वर्ण, 28 रजत और 28 कांस्य पदक शामिल हैं। तालिका में दूसरे स्थान पर ब्रिटेन है।

चीन को पछाड़ते हुए ब्रिटेन ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उसके पास कुल 50 पदक हैं, जिसमें से 19 स्वर्ण, 19 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा तीसरे स्थान पर काबिज चीन के पास 51 पदक हैं लेकिन ब्रिटेन की तुलना में उसके स्वर्ण पदकों की संख्या कम है।

चीन के पास 17 स्वर्ण, 15 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं। तालिका में चौथे स्थान पर काबिज रूस के पास 38 पदक (12 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य) और पांचवे स्थान पर काबिज जर्मनी के पास 26 (11 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य) पदक हैं।

तालिका में अन्य पांच देशों में शामिल इटली के पास 23 (8 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य), सातवें स्थान पर काबिज नीदरलैंड्स के पास 14 (8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य), आठवें स्थान पर स्थित फ्रांस के पास 29 (7 स्वर्ण, 11 रजत और 11 कांस्य), नौवें स्थान पर शामिल आस्ट्रेलिया के पास 24 (7 स्वर्ण, 8 रजत और 9 कांस्य) और दसवें स्थान पर शामिल जापान के पास 29 (7 स्वर्ण, 4 रजत और 18 कांस्य) पदक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493