पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाएंगे शादाब फरीदी

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ का शीर्षक गीत गा चुके गायक शादाब फरीदी अब ‘जानां’ नामक पाकिस्तानी फिल्म के लिए गीत गाएंगे।

फरीदी पहली बार पाकिस्तानी फिल्म के लिए गाएंगे। इस गीत के बोल ‘कर लो सब मिल के शोर शराबा’ है।

फरीदी ने कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। मुझे संगीतकार शमीर टंडन से इस फिल्म के बारे में पता चला। उन्होंने इस गीत के लिए मेरे नाम की सिफारिश की। मैं उनका शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने कहा, “हालांकि, पाकिस्तान के लोग मुझे ‘जुनून’ और ‘म्यूजिक का महा मुकाबला’ जैसे टेलीविजन शो में सुन चुके हैं, लेकिन फिल्म में गाना खास है। मैं मेहंदी हसन, गुलाम अली, नुसरत फतेह अली खान जैसे गायकों का सम्मान करता हूं। वे सभी दिग्गज हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे राहत फतेह अली खान की आवाज पसंद है। उनकी आवाज भावपूर्ण है।”

भारत और पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए फरीदी ने कहा, “कला-संस्कृति की बातों में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए।”

फरीदी ‘सुल्तान’ के गीत को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा, “दर्शकों को अगर गीत पसंद आता है तो फिर यह गायकों के लिए खास तोहफा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493