सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

उन्हें कंधे में चोट की जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी को बुधवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह यहां दो दिन रहेंगी।

उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी और इस सप्ताह जांच के लिए आने की सलाह दी गई थी।

इससे पहले सोनिया गांधी को बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट की वजह से तीन अगस्त को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह वाराणसी में एक रैली के दौरान बीमार पड़ गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493