रियो ओलम्पिक (गोल्फ) : अदिति संयुक्त सातवें स्थान पर

रियो डी जनेरियो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की महिला गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक ने थ्री अंडर 68 का कार्ड खेलते हुए रियो ओलम्पिक की गोल्फ स्पर्धा के पहले दौर की समाप्ति के बाद संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया है।

18 साल की अदिति ने शानदर शुरुआत करते हुए पार फो सेकेंड होल पर एक बर्डी लगाई और फिर पार फाइव 10वें और पार थ्री 14वें होल पर भी बर्डी हासिल की।

बेंगलुरू की गोल्फ खिलाड़ी ने लेक्सी थामसन (अमेरिका), ब्रिटेन की चार्ली हल और स्पेन की अझारा मुनाज के साथ स्थान साझा किया है।

थाईलैंड की आरिया जुटानुगर्न ने 6 अंडर 65 के स्कोर के साथ पहले दौर के बाद पहला स्थान हासिल किया है जबकि दक्षिण कोरिया की इंबी पार्क और सेयोंग किम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493