साल 2016 के शुरुआती छह महीनों में अत्यधिक तापमान दर्ज हुआ है।
अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्री एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) की बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल का जुलाई महीना अब तक का सबसे गर्म महीना रहा है। साल 1880 से तापमान का ब्योरा रखने से लेकर अब तक जुलाई 2016 सर्वाधिक गर्म रहा है।
एनओएए द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “दुनियाभर में जुलाई सबसे गर्म महीना रहा है।”
दुनियाभर में जमीन एवं समुद्री सतहों पर जुलाई में संयुक्त तापमान 1.57 डिग्री फारेनहाइट (0.87 डिग्री सेल्सियस) रहा है। इसने अपना पिछला 0.06 डिग्री सेल्सियस का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
dharmpath.com dharmpath