चौहान 2 केंद्रीय मंत्रियों का पर्दाफाश करना चाहता था : संजय सिंह

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री वी.के.सिंह की पत्नी को ब्लैकमेल करने के आरोपी प्रदीप चौहान ने रविवार को उनसे मुलाकात की और दावा किया कि उसके पास दो केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के सबूत हैं।

आप नेता ने कहा कि लेकिन ऑडियो व वीडियो सबूत देखने के बाद उसमें कुछ ठोस नहीं मिला।

संजय सिंह ने आईएएनएस से कहा कि चौहान पंजाब विधानसभा चुनाव में आप का टिकट चाहता था।

उन्होंने कहा, “वह (प्रदीप चौहान) रविवार को मेरे कार्यालय में आया था। उसने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री वी.के.सिंह का भतीजा है और चुनाव के दौरान साहिबाबाद में उनके लिए काम कर चुका है।”

सिंह ने कहा, “उसने कहा कि उसके पास दो केंद्रीय मंत्रियों के खिलाफ कई लोगों की हत्या की साजिश रचने के ऑडियो व वीडियो सबूत हैं।”

आप नेता ने कहा, “जब मैंने उससे ऑडियो व वीडियो सबूत मांगे तो उसमें कुछ भी ठोस नहीं मिला।”

चौहान के दावे के बाद संजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री के एक निकट रिश्तेदार से इस बात की जानकारी ली कि क्या सचमुच में वह मंत्री का भतीजा है। उन्होंने कहा, “रिश्तेदार ने कहा कि चौहान उनका भतीजा नहीं है।”

आप नेता ने कहा कि चौहान मंत्री का पर्दाफाश करने के लिए उनसे सहयोग मांग रहा था और साथ ही उसने पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट भी मांगा। सिंह ने कहा कि उन्होंने चौहान से कहा कि टिकट पार्टी के स्वयंसेवकों को मिलेगा उसे नहीं।

इसके बाद संजय सिंह ने चौहान को कार्यालय से निकल जाने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि वी.के.सिंह की पत्नी भारती सिंह ने मंगलवार को तुगलक रोड पुलिस थाने में चौहान के खिलाफ कथित तौर पर उन्हें ब्लैकमेल करने और दो करोड़ रुपये की मांगने की शिकायत की थी।

पुलिस को की गई अपनी शिकायत में भारती सिंह ने कहा, “आरोपी ने मुझे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा है कि अगर वह उसे दो करोड़ रुपये देने में नाकाम रही, तो वह कुछ छेड़छाड़ किए गए ऑडियो व वीडियो क्लिप्स को सार्वजनिक कर देगा।”

भारती ने आरोप लगाया कि उसने उनके पति की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाने की धमकी दी। उन्होंने दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493