रियो ओलम्पिक (पदक तालिका) : अमेरिका ने पूरा किया पदकों का सैंकड़ा

रियो डी जनेरियो, 19 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में अब तक हुई स्पर्धाओं में अमेरिका ने कुल 100 पदक जीत लिए हैं और वह शुरुआत से लेकर अब तक शीर्ष पर बरकरार है।

पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 10 देशों की सूची में ब्रिटेन 56 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। जहां एक ओर अमेरिका के पास 35 स्वर्ण, 33 रजत और 32 कांस्य पदक हैं। वहीं, ब्रिटेन के पास 22 स्वर्ण, 21 रजत और 13 कांस्य पदक हैं।

इसके अलावा इस पदक तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज चीन के पास 58 (20 स्वर्ण, 16 रजत और 22 कांस्य), चौथे स्थान पर शामिल जर्मनी के पास 32 (13 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य) और पांचवे स्थान पर काबिज रूस के पास 44 (12 स्वर्ण, 15 रजत और 17 कांस्य) पदक हैं।

तालिका में अन्य पांच देशों में जापान 36 (12 स्वर्ण, 6 रजत और 18 कांस्य) पदकों के साथ छठे, फ्रांस 34 (8 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य) पदकों के साथ सातवें, इटली 24 पदकों (8 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य) के साथ आठवें, नीदरलैंड्स 16 पदकों (8 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य) के साथ नौवें और आस्ट्रेलिया 27 पदकों (7 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493