फनलॉकर जो बनाए आपकी लॉक स्क्रीन को मनोरंजक

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फनलॉकर लॉक स्क्रीन सुविधाजनक तरीके से डिजाइन की गई एंड्राइड एप है। सुंदर वॉलपेपर के साथ-साथ यह एप खास तौर पर आपके मनोरंजन के लिए इंटरनेट की दुनिया से छांटी गई ट्रेंडिंग न्यूज, वीडियो, गाने, गेम्स, स्कोर और फोटो आपके फोन की लॉक स्क्रीन पर ही दिखा देती है।

इससे आप किसी भी नई खबर, नए मूवी ट्रेलर, नए गाने या आपके पसंदीदा कलाकारों के फोटो से अनभिज्ञ नहीं रहेंगे, क्योंकि ये सब आपके मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर ही मौजूद रहेंगे। इन सबके के अलावा इस एप में सुंदर वॉलपेपर थीम भी है जिनका उपयोग कर के आप अपने पसंदीदा स्टार्स को अपनी लॉकस्क्रीन पर दिन-रात निहार सकते हैं। क्रिकेट स्कोर के लिए भी आपको कोई एप या ब्राउजर खोलने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह भी आपकी लॉक स्क्रीन पर ही उपलब्ध रहेगा।

फनलॉकर की विभिन्न विशेषताओं में से सबसे खास विशेषता है इनकी सुन्दर वॉलपेपर थीम्स, जिसके जरिये आप अपने फोन की लॉक स्क्रीन को अलग-अलग तरह की थीम जैसे आपके पसंदीदा व्यक्ति, प्यारे पशु-पक्षी, बेहतरीन कारें, बाइक, प्रकृति या अन्य की वॉलपेपर फोटो के साथ सजा सकते हैं। 200 से अधिक थीम गैलरियों को आपके फोन के रेजोलूसन के हिसाब से अनुकूल किया गया है ताकि यह सब फनलॉकर के ‘मीडिया लॉक स्क्रीन पर’ के दृष्टिकोण में सुंदर तरीके से समाहित हो सके और आप एक क्लिक में मनोरंजन का लुत्फ ले सकें।

फनलॉकर के सह-संस्थापक पीयूष पॉल का कहना है, “हम दुनिया भर के स्मार्ट फोन उपयोगकर्ताओं के लिए मीडिया उपयोग को आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दुनिया के सिर्फ छह फीसदी लोग अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं लेकिन इंटरनेट पर अंग्रेजी भाषी वेबसाइट्स का शासन है, जिससे अन्य भाषाओं के मोबाइल उपभोक्ताओं को अपने पसंदीदा मनोरंजक साधनों तक पहुंचने के लिए बहुत सारी अंग्रेजी भाषी वेबसाइट्स को खंगालना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “फनलॉकर इसी मनोरंजन केंद्रित मोबाइल सफर को आसान बनाने में लगा है, और जल्द ही आप यह एप हिंदी और इंग्लिश के साथ-साथ, 9 और भाषाओं में इस्तेमाल कर पाएंगे।”

कई अध्ययन र्पिोटों में विवरण दिया गया है कि आज का युवा अपना फोन दिन में पचास से अधिक बार उठा कर अनलॉक करता है। फनलॉकर इसी अनलॉक करने की गतिविधि को एंटरटेनमेंट और मजे से भरपूर तो बनाता ही है, पर उसके साथ-साथ उपयोगकर्ता को दुनिया भर की नवीनतम फैशन, म्यूजिक, राजनयिक खबरों इत्यादि से अपडेट भी रखता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493