सिद्धू ने पार्टी में शामिल होने के लिए कोई शर्त नहीं रखी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के लिए कोई पूर्व शर्त नहीं रखी है।

उन्होंने इस बारे में विचार करने के लिए थोड़ा समय मांगा है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “क्या नवजोत सिंह सिद्धू जी आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे इसे लेकर बहुत सारी अफवाहें हैं? यह मेरी जिम्मेदारी कि मैं हमारे पक्ष को सबके सामने रखूं। इस दिग्गज क्रिकेटर के प्रति हमारा बहुत सम्मान है। उनसे मेरी पिछले सप्ताह मुलाकात हुई थी। उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी। उन्होंने सोचने के लिए समय मांगा है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए।”

केजरीवाल ने आगे ट्वीट कर कहा, “वह बहुत ही अच्छे इंसान और दिग्गज क्रिकेटर हैं। यदि वे पार्टी में शामिल होते हैं या नहीं उनके लिए मेरा सम्मान जारी रहेगा।”

सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद से उनकी आप में शामिल होने की अफवाहें थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493