सोनिया ने सिंधु को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु को उनके फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी।

रियो ओलम्पिक में शुक्रवार को बैडमिंटन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में सिंधु का मुकाबला भारतीय समयानुसार शुक्रवार शाम सात बजे स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगा।

सोनिया ने कहा, “मैं सिंधु के माता-पिता, उनके कोच गोपीचंद तथा पूरे देश के साथ मिलकर उनकी सफलता के लिए प्रार्थना करती हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “आज (शुक्रवार) मुकाबले का परिणाम चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन सिंधु ने भारत को गौरवान्वित किया है।”

रियोसेंटर पवेलियन-4 में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को सिंधु ने विश्व की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जापान की निजोमी ओकुहारा को सीधे मुकाबले में 21-19, 21-10 से जीत हासिल करते हुए फाइनल का टिकट पक्का किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493