अक्रा (घाना), 19 अगस्त (आईएएनएस)। अफ्रीका का भविष्य ऑनलाइन रिटेलिग में है। यह कहना है 25 वर्षीय राहुल कालरा का, जो भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई से ताल्लुक रखते हैं। कालरा को भरोसा है कि साल 2025 तक ज्यादातर अफ्रीकी विभिन्न तरह के उत्पादों की खरीदारी ऑनलाइन ही करेंगे।
अक्रा (घाना), 19 अगस्त (आईएएनएस)। अफ्रीका का भविष्य ऑनलाइन रिटेलिग में है। यह कहना है 25 वर्षीय राहुल कालरा का, जो भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई से ताल्लुक रखते हैं। कालरा को भरोसा है कि साल 2025 तक ज्यादातर अफ्रीकी विभिन्न तरह के उत्पादों की खरीदारी ऑनलाइन ही करेंगे।
ऐसे में यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल ने ऑनलाइन रिटेल कंपनी अफ्रीकाकार्ट डॉट कॉम की शुरुआत की है, जो प्राथमिक तौर पर घाना के उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लेकिन, उनकी योजना इसे समूचे महाद्वीप में फैलाने की है।
राहुल कालरा तीन साल पहले अपने पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) राज कालरा के पास घाना आए थे, जिन्होंने यहां एक कंपनी एसीईसी की स्थापना की थी। यह विदेशी कंपनियों को अफ्रीका में अपना कारोबार स्थापित करने में सहूलियतें मुहैया कराती है। लेकिन, यहां आकर राहुल ने खुद का अपना उद्यम शुरू करने का फैसला किया और एक युवा घानावासी थेयोडोर लॉसन के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी की स्थापना की।
कालरा ने आईएएनएस से कि वे इस एक ऐसे व्यापार में अपने आप को अन्वेषी के रूप में देखते हैं जो अफ्रीका में अभी पूरी तरह विकसित नहीं है। वे हालांकि इससे निरुत्साहित नहीं हैं क्योंकि वे ऐसे समय में व्यापार जमा रहे हैं, जब उद्यमिता मूलमंत्र बन गया है।
उनका कहना है कि अफ्रीकाकार्ट डॉट कॉम साल 2025 तक समूचे अफ्रीका में स्मार्ट परिवारों की खरीदारी की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा जगह बन जाएगी।
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि भविष्य ई-कॉमर्स का है और मुझे भरोसा है कि अफ्रीकाकार्ट डॉट कॉम एक दिन बड़ा ब्रांड बनेगा।”
कालरा की महत्वाकांक्षा इस विश्वास पर टिकी है कि घाना समेत अफ्रीका के दूसरे हिस्सों की आबादी में ऑनलाइन रिटेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उनके इस भरोसे का सबूत इस बात में भी मिलता है कि ऑनलाइन मॉल तेजी से उभर रहे हैं जहां लोग सेवाओं और उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath