रियो डी जनेरियो, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर में खराब प्रदर्शन के बाद रियो ओलम्पिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में 31वें स्थान पर खिसक गई हैं।
दूसरे दौर की समाप्ति के बाद अदिति संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थीं लेकिन तीसरे दौर मं 8 ओवर 79 के कार्ड ने उन्हें 23 स्थान नीचे लाकर पटक दिया।
18 साल की अदिति ने दो राउंड में लगातार 3 अंडर 68 का कार्ड खेला था और 36वें होल तक संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थीं।
बैक नाइट पर अदिति ने बेहद खराब खेल दिखाया। इस दौरान पांच बोगियों ने उन्हें अनापेक्षित तौर पर नीचे ला दिया।
अब अदिति के खाते में तीन दिनों मे 2 ओवर 215 का स्कोर है और शुक्रवार को प्रदर्शन के बाद उनके पदक जीतने की सम्भावना खत्म हो गई है।
dharmpath.com dharmpath