नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह गर्मी है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दोपहर में बदली छाई रहेगी। बारिश की भी संभावना है।”
आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath