मां की भूमिका निभाना पसंद है रणवीर को

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी विज्ञापन ‘रणवीर चिंग रिटर्न्‍स’ में मां की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह हमेशा से ही मां की भूमिका निभाना चाहते थे।

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी विज्ञापन ‘रणवीर चिंग रिटर्न्‍स’ में मां की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह हमेशा से ही मां की भूमिका निभाना चाहते थे।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह विज्ञापन एक प्रसिद्ध फूड ब्रांड कंपनी के लिए तैयार किया गया है और इसे शुक्रवार को रिलीज किया गया। इसकी अवधि छह मिनट है जिसमें रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया ने एक साथ काम किया है।

रणवीर कहते है,”मैं हमेशा से मां की भूमिका निभाना चाहता था। मैं रोहित का धन्यवाद करता हूं जिनके कारण आखिरकर मुझे यह भूमिका निभाने के लिए मिल गई।”

इसी बीच रोहित ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि रणवीर ने इस भूमिका को निभाने से मना नहीं किया। फिल्म में रणवीर मां चिंग के रूप में अपनी मां की ही भूमिका निभा रहे है। इसे फिल्माने में थोड़ी विशेष तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है ।

निर्देशक रोहित शेट्टी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,”इस तरह का काम करने के लिए पागलपन जरूरी है। हम सब थोड़ा सा दिमाग से पागल है । आपने यह मेरी फिल्म में देखा होगा। क्या मुझे इसे करना चाहिए या कैसे करना चाहिए? इस बारे में मैंने बहुत सोचा, फिर रणवीर मेरी टीम से जुड़े और उन्होंने कहा कि चलो हम सब इसे करते है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493