राहुल ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 72वें जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “आज राजीव जी को याद कर रहा हूं। उनकी दूरदृष्टि, मूल्यों और लोगों के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा बनी रहेगी।”

पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते से भी ट्वीट कर कहा, “हम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश को 21वीं सदी में पहुंचाने में मदद की।”

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। वह 1984 से 1989 के दौरान देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।

उन्होंने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पद्भार संभाला था।

राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडू में आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493