बिहार में राजद नेता की गोली मारकर हत्या

भागलपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और नवगछिया के नगर पंचायत के वार्ड पार्षद विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

फिलहाल, हमलावर फरार है।

पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद और रसलपुर निवासी बिनोद यादव की सुबह रसलपुर रेल ढाला के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराधियों की संख्या छह बताई जा रही है। ये अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

इधर, राजद के प्रवक्ता प्रगति मेहता ने बताया कि मृतक पार्टी का सक्रिय सदस्य था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493