मध्य प्रदेश के सागर में मकान ढहा, 7 की मौत

सागर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। सागर जिले के राहतगढ़ में एक मकान के ढह जाने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की रात राहतगढ़ के बनियानी घाट क्षेत्र में रहने वाले शिल्पकार परिवार का मकान ढह गया।

हादसे के समय पूरा परिवार सो रहा था। जब तक मलबा हटाया गया तब तक सात लोगों की मौत हो चुकी थी।

इस हादसे में शिल्पकार परिवार की मनु रानी (55), विकास (18), विपिन (13), संजना (10), कल्लू (30), सरला (25) और डेढ़ वर्षीया तमन्ना की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत गंभीर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493