साक्षी, सिंधु को नकद पुरस्कार देगा एआईएफएफ

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्राफुल पटेल ने शुक्रवार को ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक और महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु को पांच-पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

साक्षी ने कुश्ती में भारत को कांस्य पदक दिलाया था जबकि सिंधु ने रजत पदक पदक पर कब्जा जमाया था।

पटेल ने ट्वीट कर कहा, “एआईएफएफ उन खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करता है जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है। हम साक्षी और सिंधु को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा करते हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे देश को प्रेरणा दी है।”

विश्व की 10वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिंधु को फाइनल में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन की कैरोलीना मारिन से 21-19, 21-12, 21-15 से हार झेलनी पड़ी और रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

हालांकि सिंधु का रजत भारत का रियो ओलम्पिक में दूसरा पदक है। इससे पहले पहलवान साक्षी ने बुधवार को फ्रीस्टाइल स्पर्धा के 58 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत कर भारत का खाता खोला था।

इन दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीत इतिहास रचा है। सिंधु ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं। वहीं, साक्षी भी पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने पदक अपने नाम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493