चुंबन दृश्य करने पर शर्माई सारा हार्डिग

लॉस एंजेलिस, 20 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका सारा हार्डिग ने स्वीकार किया है कि उन्हें ‘घोस्ट : द म्युजिकल’ में अभिनेता एंडी मॉस के साथ अभ्यास के दौरान चुंबन दृश्य करने पर शर्म महसूस होती थी।

हार्डिग पहली बार थिएटर में काम कर रही हैं। 1990 में रिलीज हुई इस फिल्म में डेमी मूर और पैट्रिक स्वेज ने काम किया था। सारा इसमें डेमी मूर की भूमिका निभा रही हैं, जबकि फिल्म ‘होलीऑक्स’ से मशहूर अभिनेता एंडी मॉस इसमें उनके मृत प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं।

हार्डिग अपने सहकलाकार के साथ काफी अभ्यास कर रही हैं। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि जैसे ही अभिनेता उन्हें चूमने की कोशिश करते वह अपने शर्म और झिझक को छिपा नहीं पाती थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493