मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म जगत के सितारों ने शनिवार को लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
सायना (26) के घुटने की शनिवार को सर्जरी हुई है।
सायना अपने घुटने में चोट की वजह से रियो ओलंपिक के पहले दौर में ही बाहर हो गई थीं। उन्हें गुरुवार को हैदराबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें यहां भर्ती किया गया।
महानायक अमिताभ बच्चन ने उनकी सफल सर्जरी की कामना की है। फिल्मकार करण जौहर ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
अमिताभ बच्चन : हम उनकी सर्जरी की सफलता की कामना करते हैं। सब ठीक हो जाएगा।
करण जौहर : आप जांबाज और मजबूत प्रतिभा हैं! आपको बहुत-बहुत प्यार।
रितेश देशमुख : शुभकामनाएं और जल्द स्वस्थ्य हों।
सोनाक्षी सिन्हा : जल्द स्वस्थ हों चैंपियन।
अतुल कास्बेकर : गुड लक सायना और जल्द स्वस्थ हों। स्वस्थ और मजबूत होकर जल्द कोर्ट पर दिखें।
दीया मिर्जा : चैंपियन आप जल्द मुकाबले में लौटें। हमारा प्यार और प्रार्थना आपके साथ है।
सुनील शेट्टी : चैंपियन के साथ मेरी प्रार्थना! जल्दी से स्वस्थ होकर, कोर्ट पर आग लगाने के लिए तैयार हो जाओ।
शुभा मुद्गल : सभी प्रशंसक आपके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ध्यान रखें।
dharmpath.com dharmpath